प्रेस विज्ञप्ति
भागलपुर के हरित भविष्य के लिए “स्मार्ट सुंदरवन मिशन” की शुरुआत
भागलपुर।
भागलपुर की प्राकृतिक धरोहर सुंदरवन के संरक्षण एवं समग्र विकास के उद्देश्य से कुछ जागरूक नागरिकों द्वारा “स्मार्ट सुंदरवन मिशन” की शुरुआत की गई है।
इस पहल का उद्देश्य सुंदरवन को भविष्य में एक आधुनिक अर्बन फॉरेस्ट, इको-टूरिज्म केंद्र एवं प्रकृति शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जनजागरूकता और जनसहभागिता को बढ़ावा देना है।
मिशन से जुड़े लोगों का मानना है कि सुंदरवन केवल एक हरित क्षेत्र नहीं, बल्कि भागलपुर के पर्यावरण, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार की संभावनाओं से जुड़ी एक महत्वपूर्ण धरोहर है।
इस अभियान के माध्यम से नागरिकों, विशेषज्ञों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि सुंदरवन के लिए एक साझा विकास दृष्टि तैयार की जा सके।
मिशन से जुड़े लोगों ने भागलपुरवासियों से इस पहल में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
“हरित भागलपुर, विकसित बिहार”
संपर्क:
SMART SUNDARVAN MISSION
Email: smartsundarvanmission@gmail.com
Instagram: @smartsundarvanmission
#smartsundarvanmission